हीट वेव से बचाव के लिए जिलाधिकारी ने जारी की एडवाइजरी
रामपुर, मई 28 -- लगातार बढ़ती गर्मी और लू के थपेड़ों के बीच जिला प्रशासन अलर्ट हो गया है। जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी ने एडवाइजरी जारी करते हुए लोगों से सतर्कता बरतने की अपील की है। जिलाधिकारी ने बताया कि उत्तर प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा हीट वेव यानी लू से बचाव के लिए जनहित में दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। उन्होंने बताया कि हीट वेव से बचने के लिए अधिक से अधिक पानी पियें, यदि प्यास न लगी हो तब भी, हल्के रंग के पसीना शोषित करने वाले हल्के वस्त्र पहनें। धूप के चश्में, छाता, टोपी, व चप्पल का प्रयोग करें, अगर आप खुले में कार्य करते हैं तो सिर, चेहरा, हाथ पैरों को गीले कपड़े से ढके रहें तथा छाते का प्रयोग करें। जिलाधिकारी ने यह भी कहा है कि यात्रा करते समय पीने का पानी अपने साथ ले जाएं, ओआरएस, घर में बने हुये पेय पदार्थ जैसे ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.