सोनभद्र, मई 22 -- सोनभद्र, संवाददाता। जनपद में लगातार बढ़ते तापमान एवं भीषण गर्मी के कारण हीटवेव (लू) की स्थिति उत्पन्न हो रही है। मौसम विभाग ने आगामी दिनों में तापमान में और वृद्धि की संभावना व्यक्त की गई है। इसे देखते हुए जिलाधिकारी चर्चित गौंड़ ने लोगों से विशेष सतर्कता एवं सावधानी बरतने की अपील की है। उन्होंने कहा कि अत्यधिक गर्मी एवं लू का प्रभाव बच्चों, बुजुर्गों, गर्भवती महिलाओं, श्रमिकों एवं बीमार व्यक्तियों पर अधिक भारी पड़ सकता है। ऐसे में सभी नागरिक स्वयं एवं अपने परिवार के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें तथा प्रशासन द्वारा जारी एडवाइजरी का पालन करें। संबंधित विभागों को हीटवेव से बचाव के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। यह भी पढ़ें- जिले में अलर्ट,45 डिग्र्री पार हो सकता है पारा स्वास्थ्य विभाग को पर्याप्त...