मैनपुरी, मई 23 -- मैनपुरी। जनगणना-2027 के अंतर्गत प्रस्तावित फील्ड कार्य को सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने ग्रीष्म ऋतु और संभावित हीट वेव को देखते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं। जिला जनगणना अधिकारी श्यामलता आनंद ने फील्ड में कार्यरत कर्मियों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। एडीएम ने बताया कि जनगणना के प्रथम चरण मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना का फील्ड कार्य 22 मई से 20 जून 2026 तक प्रस्तावित है। इस दौरान कर्मियों को घर-घर जाना होगा। भीषण गर्मी से बचाव के लिए निर्देश दिया गया है कि फील्ड कार्य प्रातः 8 बजे से पूर्व तथा सायं 4 बजे के बाद किया जाए। यह भी पढ़ें- 5120 कर्मियों को कमान, मकानों की गणना शुरू प्रशिक्षण कार्यक्रम भी प्रातः 8 बजे से ही प्रारंभ किए जाएंगे। प्रशासन ने कर्मियों को पर्याप...