औरैया, अप्रैल 21 -- औरैया, संवाददाता। जिले में गर्मी ने अपना तेवर दिखाना शुरू कर दिया है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जिससे आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। दोपहर के समय सड़कों पर सन्नाटा पसर जा रहा है और लोग जरूरी काम होने पर ही घरों से निकल रहे हैं। लगातार बढ़ते तापमान को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने भी अलर्ट जारी कर दिया है। गर्मी के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने तैयारियां तेज कर दी हैं। मेडिकल कॉलेज में हीट वेव से प्रभावित मरीजों के इलाज के लिए अलग वार्ड बनाया गया है। यह भी पढ़ें- पारा 41 डिग्री चढ़ा, सुनसान हुई सड़कें इस वार्ड में मरीजों को ठंडा वातावरण, पर्याप्त पानी, ओआरएस और जरूरी दवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। डॉक्टरों की विशेष टीम भी तैनात ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.