रुद्रपुर, अप्रैल 24 -- रुद्रपुर, संवाददाता। भीषण गर्मी और संभावित हीट वेव को देखते हुए आपदा प्रबंधन और जन-राहत कार्यों की समीक्षा के लिए मेयर की अध्यक्षता में नगर निगम सभागार में बैठक हुई। इसमें हीट वेव से बचाव के लिए व्यापक कार्ययोजना तैयार की गई। इस वर्ष कम बारिश के कारण अधिक गर्मी पड़ने की संभावना है। मौसम विभाग की चेतावनी को गंभीरता से लेते हुए निगम ने स्वास्थ्य, विद्युत और जल संस्थान के साथ समन्वय स्थापित किया है। शहर के प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर पेयजल संकट न हो, इसके लिए जगह-जगह पानी के कैंपर लगाए जाएंगे। मेडिसिटी क्षेत्र में श्रमिकों की सुविधा के लिए शेड बनाया जाएगा। यह भी पढ़ें- नल जल और चापाकल की तत्काल मरम्मत कराएं इसमें शौचालय और शुद्ध पेयजल की व्यवस्था होगी। साथ ही सभी यात्री शेडों का भी कायाकल्प किया जाएगा। मेयर विकास शर्मा ...