नई दिल्ली, मई 9 -- मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व में दिल्ली सरकार लगातार बढ़ रही गर्मी और हीट वेव की स्थिति को देखते हुए पूरी गंभीरता के साथ हीट वेव एक्शन प्लान को प्रभावी ढंग से लागू कर रही है। मुख्यमंत्री ने बताया कि इसी दिशा में ओल्ड दिल्ली डिस्ट्रिक्ट की पहल पर पुरानी दिल्ली क्षेत्र में जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन के पास आम लोगों की सुविधा और राहत के लिए विशेष कूलिंग जोन तैयार किया गया है। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य केवल व्यवस्थाएं बनाना नहीं, बल्कि लोगों तक वास्तविक राहत पहुंचाना है। मुख्यमंत्री ने कहा कि भीषण गर्मी के दौरान बाजारों, धार्मिक स्थलों और पर्यटन क्षेत्रों में बड़ी संख्या में लोगों की आवाजाही रहती है। ऐसे में पुराने दिल्ली क्षेत्र जैसे संवेदनशील और अत्यधिक भीड़भाड़ वाले इलाकों में इस प्रकार की सुविधाएं लोगों के ...