संतकबीरनगर, मार्च 20 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले में मार्च का महीना ही अभी से झुलसाने लगा है। जिस प्रकार की गर्मी पड़ रही है उसे देख कर लगता है कि अप्रैल से जुलाई तक का महीना और परेशान करेगा। हीट वेव लोगों को तनिक भी राहत देने वाली नहीं है। ऐसे में मरीजों के समुचित इलाज के लिए सरकारी अस्पताल के साथ -साथ निजी अस्पताल में भी कोल्ड रूम बनाया जाएगा। अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ आरपी मौर्य ने बताया कि भीषण गर्मी पड़ने पर लोग डिहाइड्रेशन की चपेट में आ जाते हैं। दिन में काम करने के दौरान शरीर का तापमान में इजाफा हो जाता है। ऐसे में लोगों को धूप में काम करने से बचाना चाहिए। चेहरा लाल हो जाए और मूर्छा आने की स्थिति में लोगों को छांव में बैठकर आराम करना चाहिए। इसके बाद भी यदि आराम नहीं मिल रहा है तो निकट के अस्पताल में इलाज के लि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.