सोनभद्र, अप्रैल 16 -- सोनभद्र, संवाददाता। भीषण गर्मी और हीट वेव के खतरे को देखते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा.पीके राय के निर्देशन में स्वास्थ्य विभाग ने जिलेभर में व्यापक तैयारियां पूरी कर ली हैं। सभी सामुदायिक एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर कंट्रोल रूम स्थापित कर दिए गए हैं, जबकि जिला अस्पताल में पांच विशेष बेड आरक्षित किए गए हैं। इसके अलावा सभी सीएचसी व ब्लॉक पीएचसी पर दो-दो बेड की व्यवस्था की गई है। जिले लगातार बढ़ रही भीषण गर्मी को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग की तरफ से तैयारी पूरी की जा रही है। दिन में निकल रही तीखी धूप के चलते पारा 41 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। तापमान बढ़ने का असर यह है कि दिन में चल रही गर्म हवाओं के चलते लोगों का बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। इसको लेकर स्वास्थ्य विभाग की तरफ से हीट वेव से उत्पन्न बीमारियों के...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.