सीवान, अप्रैल 4 -- सीवान, निज प्रतिनिधि। जिले में बढ़ते तापमान व संभावित हीट वेव (लू) के खतरे को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग पहले ही सर्तक हो गया है। लोगों को लू से बचाने व प्रभावित मरीजों को त्वरित इलाज उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सदर अस्पताल में पांच बेड का विशेष वार्ड बनाया गया है। इस वार्ड में हीट वेव से संबंधित मरीजों के इलाज के लिए सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि लू से पीड़ित मरीजों के उपचार में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। इसके लिए डॉक्टर व स्वास्थ्यकर्मियों को विशेष रूप से प्रशिक्षित किया गया है, ताकि मरीजों को समय पर उचित उपचार मिल सके। अस्पताल में ओआरएस, आवश्यक दवाइयों, ठंडे पानी व अन्य जरूरी संसाधनों की पर्याप्त व्यवस्था उपलब्धता सुनिश्चित की गई है। अप्रैल से लेकर जून महीने तक रहता है च...