हापुड़, अप्रैल 30 -- पिलखुवा। भीषण गर्मी और संभावित हीट वेव के खतरे को देखते हुए नगर पालिका प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गया है। अध्यक्ष विभु बंसल के निर्देश पर नगर क्षेत्र में आमजन को राहत देने के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। सड़कों पर शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने हेतु पानी की रिक्शा चलाई जा रही हैं, ताकि राहगीरों को तुरंत पानी मिल सके। इसके साथ ही तापमान को कम करने के लिए सड़कों और पेड़ों पर नियमित जल छिड़काव कराया जा रहा है। अध्यक्ष ने निर्देश दिए हैं कि किसी भी आपात स्थिति में पेयजल टैंकर तुरंत उपलब्ध कराए जाएं। उन्होंने विशेष रूप से बच्चों और बुजुर्गों को दोपहर 11 बजे से शाम 5 बजे तक घर में रहने की सलाह दी है।प्रशासन यह भी पढ़ें- भीषण गर्मी से जनजीवन बेहाल सब, लू का खतरा बढ़ा, लोग घरों में रहने को मजबूर ने नागरिकों को पर्याप्त पानी पीने, हल्के...