महाराजगंज, मार्च 31 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। डीएम संतोष कुमार शर्मा की अध्यक्षता में हीट वेव (लू) एवं पराली अग्निकांड प्रबंधन के संबंध में समीक्षा बैठक हुई। उन्होंने सभी विभागों को निर्देशित किया कि हीट वेव के संदर्भ में तत्काल प्रभाव से कार्ययोजना बनाकर उसका प्रभावी क्रियान्वयन करें। सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए हीट वेव के दुष्प्रभावों एवं अग्निकांड की घटनाओं को न्यूनतम करें। कंबाइन/रीपर मशीन का उपयोग पूर्ण फसल कटाई के बाद ही किया जाए तथा भूसा बनाने के दौरान फायर लाइन का निर्माण सुनिश्चित किया जाए।उन्होंने विद्युत विभाग को जर्जर ट्रांसफॉर्मर एवं विद्युत लाइनों का त्वरित सुधार कार्य कराये जाने को निर्देशित किया। कहा कि वन विभाग द्वारा जंगलों में आग की रोकथाम को फायर कंट्रोल लाइन का निर्माण कराया जाए और जिन स्थलों पर कं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.