हीट वेव के बीच सुबह बूंदाबांदी ने बढ़ाई उमस
कानपुर, मई 15 -- कानपुर। हीट वेव की चेतावनी के बीच सुबह हुई बूंदाबांदी ने उमस भरी गर्मी बढ़ा दी। धीरे-धीरे लू की गति बढ़ी तो इसके साथ तपिश बढ़ गई। पूरे प्रदेश में 22 मई तक हीट वेव का अलर्ट घोषित किया गया है, जिसमें 18 और 19 मई को ऑरेंज अलर्ट रहेगा। हीट वेव प्रदेश के दक्षिणी हिस्से में अधिक रहेगी। देश में मानसून की गति पिछले वर्षों के मुकाबले अधिक है। केरल में इस बार 26 मई को मानसून ऑनसेट होगा। इस बीच पश्चिमी विक्षोभों के कारण शुक्रवार को प्रदेश का मौसम फिर बदल गया। पश्चिमी यूपी और पूर्वी यूपी के कुछ जिलों पर इसका असर पड़ा। कानपुर में भी आंधी-पानी का असर रहा। फिर भी तेज लू के चलते तापमान 40 के नजदीक पहुंच गया。
तापमान की स्थिति शुक्रवार को सुबह आंधी-पानी के बावजूद अधिकतम तापमान 39.1 डिग्री सेल्सियस हो गया। तेज गति से लू चलती रही। रात के ता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.