झांसी, मई 22 -- झांसी। गुजरे, सात दिनों से प्रचंड गर्मी का कहर बरकरार है। वहीं नौतपा के तीन दिन पहले दहके सूरज से रानी का शहर झांसी तप उठा। शुक्रवार को अधिकतम पारा 45 डिग्री के पार टिका रहा। 10 बजे से हीटवेव स शहरी सहम उठे। जिससे बाजारों से लेकर मोहल्लों तक सन्नाटा खिंचा रहा। घर-दुकान-मकानों की छतों पर रखा टंकियों में पानी मानो उबाल पर पहुंच गया। 25 मई से नौतपा शुरू होंगे। लेकिन, इससे पहले शहर झुलस उठा है। शुक्रवार को 7 घंटे शहर का ताप 40 डिग्री सेंटी से ऊपर रहा। सुबह 5.27 बजे सूर्योदय हुआ। उस वक्त अधिकतम पारा 26 डिग्री से ऊपर रहा। यह भी पढ़ें- पारा @ 45 : आसमान से रोज बरस रही आग घण्टे-घर-घण्टे ताप ने चढ़ाई की। सुबह 10 बजे से लपट चलने लगे। 11.30 बजे से हीट वेव ने बेचैनी बढ़ा दी। तीखी तपिश और गर्म हवाओं के मेल से अधिकतम ताप 40 डिग्री पर पहुं...