अलीगढ़, अप्रैल 19 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। गर्मी ने रविवार को भी तल्ख तेवर दिखाए। सुबह आसमान पूरी तरह साफ रहा। तेज धूप ने दिन चढ़ने के साथ ही लोगों को बेहाल कर दिया। दोपहर तक तापमान तेजी से बढ़ते हुए 42 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया। दोपहर को दो से तीन बजे के बीच आसमान में हल्के बादल जरूर छाए, जिससे कुछ देर के लिए राहत की उम्मीद जगी। लेकिन यह ज्यादा देर तक टिक नहीं सके और जल्द ही छंट गए। इसके बाद फिर से तेज धूप निकल आई। उमस भरी गर्मी ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी। दिनभर चलने वाली गर्म हवाओं ने वातावरण को और अधिक शुष्क बना दिया, जिससे त्वचा पर जलन और थकान महसूस की गई। यह भी पढ़ें- लखनऊ में तापमान 42 डिग्री पहुंचा, पछुआ हवा से लू जैसी स्थिति मौसम विभाग के अनुसार, यह स्थिति अभी और गंभीर हो सकती है। 22 व 23 अप्रैल को हीट वेव का अलर्ट जा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.