बागपत, जून 11 -- गर्मी का प्रकोप एक बार फिर तेज हो गया है। तापमान 43 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंचने के साथ ही हीट वेव का असर लोगों की सेहत पर दिखाई देने लगा है। जिला अस्पताल की ओपीडी में प्रतिदिन औसतन एक हजार मरीज पहुंच रहे हैं, जिनमें छह से आठ प्रतिशत मरीज ऐसे हैं जिनकी परेशानी सीधे तौर पर गर्मी और लू से जुड़ी हुई है। चिकित्सकों के अनुसार सबसे अधिक असर उच्च रक्तचाप (बीपी) और मधुमेह (शुगर) के मरीजों पर पड़ रहा है। शरीर में पानी और इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी होने से इन मरीजों की हालत बिगड़ रही है। इसके अलावा बुखार, पेट दर्द, शरीर में हड़कन, कमजोरी और चक्कर आने जैसी शिकायतों वाले मरीजों की संख्या भी बढ़ी है। यह भी पढ़ें- हीट वेव का अटैक, बीपी-शुगर के मरीजों की बढ़ीं मुश्किलें छुट्टियों में यात्रा कर लौटने वाले कई लोग भी स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के क...