हीट वेव और लू से बचाव को जारी किया अलर्ट
बागपत, मई 20 -- बागपत। जिलाधिकारी के निर्देशानुसार हीट वेव को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने अलर्ट जारी किया है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिले में हीट वेव से जंग के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। जिला अस्पताल समेत सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर हीट वेव से लड़ने के लिए व्यवस्था करने के निर्देश जारी किए हैं। सीएमओ डा. तीरथलाल ने बताया कि बताया कि जिला अस्पताल समेत सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर आवश्यक दवाएं व ओआरएस पैकेट रखे गए हैं, जिससे लू से पीड़ित मरीजों का इलाज तुरंत शुरू किया जा सके। मई जून माह में गर्म हवा यानि लू का प्रकोप बढ़ जाता है। इससे बचाव के लिए सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर विशेष सावधानी बरतने को कहा है। लाल गर्म शुष्क त्वचा, पसीना न आना, पल्स रेट तेज़ होना, तेज सांस चलना, सिर दर्द, थकान, कमज़ोरी आदि हीट स्ट्रोक के लक्षण हैं। इस तरह के लक्षण होने पर तु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.