नवादा, अप्रैल 9 -- जिला पदाधिकारी रवि प्रकाश की अध्यक्षता में बुधवार को समाहरणालय सभाकक्ष में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में गैर संचारी रोग, टीबी उन्मूलन, टीकाकरण, एचपीवी वैक्सीनेशन, संस्थागत प्रसव, डायरिया नियंत्रण सहित विभिन्न राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों की विस्तारपूर्वक समीक्षा की गई। एचपीवी वैक्सीनेशन की समीक्षा के क्रम में बताया गया कि सभी प्रखंडों के 755 स्कूलों में से 313 स्कूलों का माइक्रोप्लान तैयार किया जा चुका है। इसके अंतर्गत प्रथम खुराक के रूप में 13,821 एवं द्वितीय खुराक के रूप में 1,785 का टीकाकरण पूर्ण किया जा चुका है। जिला पदाधिकारी ने सभी एमओआईसी को निर्देश दिया कि जनप्रतिनिधियों एवं आशा कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय स्थापित कर गांवों एवं नगर क्षेत्रों में वैक्सीनेशन के प्रति लोगों को जागरूक करें तथ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.