मेरठ, अप्रैल 26 -- मेडिकल कॉलेज, जिला अस्पताल समेत जिले के निजी अस्पतालों में गर्मी में हीट स्ट्रोक के खतरे को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने अलर्ट जारी कर दिया है। सीएमओ ने हीटवेव को लेकर एडवाइजरी जारी की है। अस्पतालों में हीट स्ट्रोक के वार्ड तैयार हो गए है। इन वार्डों में मरीजों के इलाज के दवाएं, कोल्ड पैक समेत कूलर, एसी की व्यवस्था की गई है। सीएमओ डॉ. अशोक कटारिया ने बताया कि हीट स्ट्रोक को लेकर एडवाइजरी जारी कर दी गई है। गर्म, लाल, शुष्क त्वचा का होना, पसीना न आना, तेज पल्स, सांस लेने की गति में तेजी, व्यवहार में परिवर्तन, भ्रम की स्थिति, सिर दर्द, थकान, कमजोरी, चक्कर और मूत्र आने में कमी हीट स्ट्रोक के लक्षण हैं। यह भी पढ़ें- लू से बचाव वाले वार्ड की टूटे हैं खिड़कियों के कांच ऐसे लक्षण मिलने पर तुरंत डाक्टर से परामर्श करें।ऐसे करें ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.