मुरादाबाद, अप्रैल 8 -- मुरादाबाद। इस बार गर्मी में कुछ सुधारों के माध्यम से आपदा प्रबंधन विभाग राहत देने के लिए तैयारी में है। इसी क्रम में मुरादाबाद समेत यूपी के 4 जिलों का 9 अप्रैल को हीट एक्शन प्लान के प्रस्तुतिकरण के लिए लखनऊ मुख्यालय बुलाया गया है। प्लान पर इसी बैठक में फाइनल मुहर लगेगी। कुछ दिन पहले ही पीजी नेशनल कालेज लखनऊ के 45 सदस्यीय दल ने मुरादबाद का दौरा कर हीट एक्शन प्लान पर अपने सुझाव दिए। जिला प्रशासन ने इन सुझावों के आधार पर एक प्लान तैयार करवाया है। इस प्लान में तापमान कम करने के लिए, ग्रीन एरिया बढ़ाने और नदी के किनारे विशेष जोन बनाने को अहमियत दी गई है। जिलाधिकारी अनुज सिंह की अगुवाई में एडीएम फाइनेंस ममता मालवीय ने कार्य योजना पर कार्य शुरू किया। मुरादाबाद की बेहतर तैयारी को देखते हुए यहां के आपदा विशेषज्ञ प्रदीप कुमार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.