हीटवेेब के प्रकोप से जन जीवन का स्वास्थ्य प्रभावित
खगडि़या, जून 22 -- गोगरी, एक संवाददाता भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान के कारण लोगों के स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ रहा है। सोमवार को गोगरी अनुमंडलीय अस्पताल में लू, उल्टी और दस्त से पीड़ित कई मरीज इलाज के लिए पहुंचे। इनमें महिलाएं, बच्चे और विभिन्न आयु वर्ग के लोग शामिल थे। अस्पताल के चिकित्सक डॉ. संजीव कुमार ने मरीजों का उपचार किया और उन्हें गर्मी से बचाव के लिए महत्वपूर्ण सलाह दी। उन्होंने बताया कि तेज धूप और अत्यधिक गर्मी के कारण डिहाइड्रेशन, लू, उल्टी और दस्त की समस्या बढ़ रही है। डॉ. कुमार ने सभी मरीजों और उनके परिजनों को नियमित रूप से ओआरएस घोल का सेवन करने तथा अधिक से अधिक पानी पीने का निर्देश दिया। उन्होंने सावधानी बरतने की आवश्यकता पर जोर दिया। इलाज करा रही गोरैया बथान निवासी आशा देवी ने बताया कि गर्मी के कारण उनकी तबीयत बिगड़ गई थी। जिसके ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.