फतेहपुर, अप्रैल 23 -- फतेहपुर। गुरुवार को लगातार चौथे दिन तेज शुष्क पछुआ हवा चलने से लू जैसे हालात बने रहे। अधिकतम तापमान 42.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वातावरण में आर्द्रता 29 प्रतिशत रहने के कारण सुबह से ही धूप में तीखापन महसूस किया गया। 42 का तापमान 50 डिग्री का एहसास कराते हुए लोगों को झुलसा रहा था। हालात ये रहे लोग घरों से निकलने में कतराते रहे। सुबह नौ बजे के बाद ही लोगों को लू का एहसास होने लगा। दिन में 11 बजे तक गर्मी ने प्रचंड रूप ले लिया। तेज धूप और हीटवेव के कारण लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया। यह भी पढ़ें- सड़कों पर पसरा रहा सन्नाटा, सुरक्षा के साथ बाहर निकलते दिखे लोग दोपहर के समय शहर की सड़कों पर सन्नाटा पसर गया। प्रमुख बाजारों में भी इक्का-दुक्का लोग ही नजर आए। सरकारी का...