मोतिहारी, अप्रैल 24 -- रक्सौल, नसं। सीमाक्षेत्र में एक सप्ताह से प्रचंड गर्मी पड़ रही है। हीटवेव का सबसे अधिक प्रभाव स्कूली बच्चों पर पड़ रहा है। तापमान 42 डिग्री पार होने के बाद भी अधिकांश विद्यालयों में एक बजें तक कक्षाएं संचालित हो रही हैं। विद्यालयों में गर्मी से बचाव के पुख्ता इंतजाम नहीं हैं। रक्सौल के अधिकांश चौक चौराहे पर निजी स्कूल संचालित है। कक्षाओं में पंखे खराब हैं। शुद्ध पेयजल के लिए लगी टंकियां खाली रहती हैं। हैंडपंप से गर्म पानी निकलता है। इन स्कूल के बच्चे लू, चक्कर व उल्टी की शिकायत कर रहे हैं। अभिभावकों ने विद्यालय का समय प्रातः 6 से 11 बजे तक करने की बात कह रहे हैं। यह भी पढ़ें- छुट्टी के समय बच्चों को घर लौटने में हो रही परेशानी चिकित्सकों ने बच्चों को खाली पेट स्कूल न भेजने तथा ओआरएस का घोल साथ देने की सलाह दी है। वह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.