सोनभद्र, मई 21 -- सोनभद्र। सदर विधायक भूपेश चौबे ने भीषण गर्मी और हीटवेव से बचाव के लिए रॉबर्ट्सगंज नगर में सड़क पर उतरकर राहगीरों, श्रमिकों, रिक्शा चालकों, ऑटो चालकों, मोचियों और दिहाड़ी मजदूरों को गमछा वितरित किया। नगर के प्रमुख चौराहों और बाजार क्षेत्रों में चलाए गए इस अभियान के दौरान विधायक स्वयं लोगों के बीच पहुंचे और उन्हें तेज धूप व लू से बचाव के प्रति जागरूक किया। विधायक भूपेश चौबे ने कहा कि इस समय पूरा प्रदेश भीषण गर्मी की चपेट में है और सबसे अधिक दिक्कत उन लोगों को हो रही है, जो दिनभर धूप में मेहनत कर अपने परिवार का पालन-पोषण करते हैं। ऐसे लोगों की सुरक्षा और स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए यह अभियान चलाया गया है। उन्होंने लोगों से अपील की कि दोपहर के समय अनावश्यक रूप से बाहर निकलने से बचें, अधिक मात्रा में पानी पीते रहें और सिर...