हीटवेव से बचाव के लिए रेडक्रास ने लगाए दो प्याऊ
श्रावस्ती, मई 30 -- श्रावस्ती, संवाददाता। रेडक्रास की ओर से इकौना के तहसील परिसर में सत्या द आर्यन स्कूल व सीताद्वार मोड़ पर राजेश शुक्ला के सहयोग से प्याऊ लगाया गया है। जिसका शनिवार को श्रावस्ती विधायक रामफेरन पांडेय व डीएम अन्नपूर्णा गर्ग ने संयुक्त रूप से उद्घाटन किया। संभावित हीटवेव से बचाव के लिए रेडक्रास अध्यक्ष व डीएम की ओर से श्रृंखलाबद्ध रूप से नि:शुल्क प्याऊ शुरू किये जा रहे हैं। इसी क्रम में शनिवार को विधायक श्रावस्ती व डीएम ने सीताद्वार मोड़ एवं तहसील परिसर में आमजन के लिए नि:शुल्क प्याउ का उद्घाटन किया। इस दौरान डीएम व विधायक ने लोगों को गुड़ व पानी पिलाकर जलसेवा भी की। सीताद्वार मोड़ पर रेडक्रास के सदस्य राजेश शुक्ला की ओर से वाटर कूलर भी स्थापित किया गया है। वहीं तहसील परिसर इकौना में प्याऊ का संचालन सत्या द आर्यन स्कूल की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.