संतकबीरनगर, अप्रैल 19 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले में अपर जिलाधिकारी न्यायिक चंद्रेश कुमार सिंह ने अधिकारियों के साथ हीटवेव से बचाव एवं तैयारियों को लेकर मंथन किया। हीट वेव के प्रकोप से बचाव एवं राहत के लिए सम्बंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने स्वास्थ्य, पशुपालन, नगरीय निकाय, पंचायती राज, शिक्षा, परिवहन, मनरेगा, वन, अग्निशमन, विद्युत विभाग के दायित्व निर्धारित किए हैं। जिसे सभी संबंधित विभागों को पूरी तत्परता के साथ पूर्ण करना है। उन्होंने सभी सम्बंधित विभागों के अधिकारियों को सूची के अनुसार अपने-अपने क्षेत्रों का भ्रमण कर नलकूपों की क्रियाशीलता का सत्यापन कर यथास्थिति से सम्बंधित को अवगत कराए जाने के लिए निर्देश दिया। ग्रामीण क्षेत्रों के सार्वजनिक स्थलों, चौराहों पर आवश्यकतानुसार पानी क...