नई दिल्ली, अप्रैल 27 -- अप्रैल के महीने में तापमान 40 के पार पहुंच चुका है। आने वाले दिनों में हो सकता है कि ये और भी ज्यादा बढ़ जाए। ऐसे में जरूरी है कि आप अपनी सेहत का ख्याल रखें। गर्मी के मौसम में थकावट, कमजोरी, डीहाईड्रेशन और बहुत ज्यादा पसीना आना आम समस्याएं हैं। इस मौसम में पाचन संबंधी समस्याएं भी होने लगती हैं। ऐसे में सबसे अच्छा है कि आप गर्मी से बचने के लिए डायट में कुछ जरूरी बदलाव करें। इंस्टाग्राम पर हार्मोन हेल्थ और वेट लॉस एक्सपर्ट लीमा महाजन ने खाने की कुछ चीजों के बारे में बताया है, जो तेज गर्मी में पेट को ठंडा रखने और शरीर हाइड्रेटेड रखने में काम आएगा। यह भी पढ़ें- मोटापा बढ़ा रही है रोजाना की 1 आदत, फिट एंड फाइन रहने के लिए आज ही करें बदलावक्या कहती हैं एक्सपर्ट एक्सपर्ट कहती हैं कि लू का संबंध सिर्फ पानी से नहीं है। यह ख...