हीटवेव से तड़पता राजस्थान, मौसम विभाग का बड़ा अलर्ट; 1 जून तक बदलेगा मौसम
नई दिल्ली, मई 29 -- राजस्थान में भीषण गर्मी और हीटवेव से परेशान लोगों को अब राहत मिलने की उम्मीद दिखाई दे रही है। मौसम विभाग ने शुक्रवार से राज्य के कई हिस्सों में मौसम बदलने का अनुमान जताते हुए 12 जिलों में तेज आंधी, बारिश और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार उत्तर-पूर्वी राजस्थान में 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से अंधड़ चल सकता है। यह सिस्टम 1 जून तक सक्रिय रहने की संभावना है। हालांकि मौसम बदलने से पहले गुरुवार को प्रदेश ने इस सीजन की सबसे तीखी गर्मी झेली। राजधानी जयपुर में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया, जो इस सीजन का सबसे गर्म दिन रिकॉर्ड किया गया। वहीं श्रीगंगानगर, चूरू, झुंझुनूं, अलवर और हनुमानगढ़ में बारिश और ओलावृष्टि भी दर्ज की गई।श्रीगंगानगर सबसे गर्म, कई शहरों में चला हीटवेव का दौर पि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.