हीटवेव से जांच शिविर में कम रही महिलाओं की उपस्थिति
बेगुसराय, जून 15 -- नावकोठी,निज संवाददाता। प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत सोमवार को पीएचसी नावकोठी में गर्भवती महिलाओं के लिए प्रसव पूर्व जांच शिविर का आयोजन किया गया। भीषण गर्मी और हीटवेव के कारण लाभुकों की उपस्थिति अपेक्षाकृत कम रही। शिविर में मात्र 19 गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। जांच के दौरान एलटी द्वारा महिलाओं का वजन, रक्तचाप, हीमोग्लोबिन आदि जांच की गई। जांच में एक गर्भवती महिला एनीमिया तथा एक महिला हेपेटाइटिस-बी पॉजिटिव पाई गई। दोनों को नियमित स्वास्थ्य जांच एवं चिकित्सकीय परामर्श के अनुसार दवा सेवन करने की सलाह दी गई। शिविर में डॉ. नीतिन ने गर्भवती महिलाओं को संतुलित एवं पौष्टिक आहार लेने की सलाह देते हुए कहा कि रक्त की कमी को दूर करने के लिए आयरन की गोली के साथ पके पीले फल, हरी पत्तेदार सब्जियां एव...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.