श्रावस्ती, अप्रैल 30 -- श्रावस्ती, संवाददाता। जिले में डूबकर हो रही मृत्यु और हीटवेव की बढ़ती संभावना को देखते हुए डीएम अन्नपूर्णा गर्ग ने विद्यालयों व सार्वजनिक स्थानों पर जनजागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिये हैं। इसी के क्रम में आपदामित्रों ने विद्यालयों व गांवों में जाकर लोगों को जागरूक करने का कार्य शुरू कर दिया है। डीएम ने सभी विभागाध्यक्षों से अपने कार्यालय में हीटवेव से बचाव के लिए सभी जरूरी उपाय करने के निर्देश दिये हैं। वहीं नगर निकायों को सार्वजनिक स्थानों पर प्याऊ संचालित करने के साथ ही जीव जंतुओं के लिए भी पानी की व्यवस्था करने को कहा है। सिंचाई विभाग व जिला पंचायत राज विभाग को तालाबों में पानी भराने, समाज के प्रतिष्ठित नागरिकों, पेट्रोल पंप संचालकों व समाजसेवी संस्थाओं से लोगों को हीटवेव से बचाने के लिए शीतल पेयजल की व्यवस...