बदायूं, मई 19 -- जिले में तापमान 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने और भीषण लू के बीच अस्पताल के दावे हवाई साबित हो रहे हैं। जिला अस्पताल और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में बनाए गए हीटवेव वार्डों में पर्याप्त कूलर, चालू पंखे और ठंडे पानी के इंतजाम न होने से मरीज और उनके तीमारदार बेहाल हैं। उमस से परेशान लोग अस्पताल परिसर में पेड़ों के नीचे शरण लेने को मजबूर हैं। जिले में लगातार बढ़ती गर्मी के कारण बुखार, उल्टी, डिहाइड्रेशन और बेहोशी के मरीजों की संख्या में भारी इजाफा हुआ है। सबसे ज्यादा असर बच्चों, बुजुर्गों और मजदूरों पर पड़ रहा है। तीमारदारों का आरोप है कि वार्डों में लगे कूलर शोपीस बने हैं और उनमें पानी तक नहीं है। यह भी पढ़ें- पारा 43 के पार, हीटवेव से झुलसा जन-जीवन पंखे या तो खराब हैं या बेहद धीमी गति से चल रहे हैं। रही-सही कसर बिजली कटौ...