हीटवेव में जनगणना पर शिक्षक संघ ने जताई आपत्ति
शाहजहांपुर, मई 9 -- शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को जिलाध्यक्ष ऋषिकान्त पाण्डेय के नेतृत्व में डीएम को ज्ञापन सौंपकर जनगणना ड्यूटी में संशोधन की मांग उठाई। संघ ने कहा कि जिन विद्यालयों के सभी शिक्षकों की ड्यूटी लगी है, वहां इंचार्ज शिक्षक को मुक्त रखा जाए। एकल शिक्षक वाले विद्यालयों के शिक्षकों को भी ड्यूटी से अलग करने की मांग की गई। प्रतिनिधिमंडल ने हीटवेव के बीच 22 मई से 20 जून तक ड्यूटी कराने पर आपत्ति जताई। इस दौरान भुवनेश गुप्ता, नवनीत तिवारी और अरविन्द वर्मा मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.