झांसी, अप्रैल 21 -- झांसी। अप्रैल के तीसरे सप्ताह में गर्मी पूरे रौ में है। मंगलवार को सूरज कहर बरपाता दिखा। अधिकतम पारा 42 डिग्री के पार पहुंचा और 42.6 सेंटीग्रेट पर टिक गया। भरी दुपहरी गर्म हवाओं, सूरज तपिश से अर्श तप उठा। दुकान-मकान, भभक उठे। कमरों की छतों पर चलना मुहाल हो गया। न्यूनतम ताप 26.4 डिग्री होने की वजह से रात में भी मुश्किलें बढ़ गई हैं। वहीं मौसम का पूर्वानुमान है कि गुरुवार से हीटवेव असरदार होने का अनुमान है। जिससे ताप बढ़ोतरी की आशंका जताई जा रही है। मंगलवार सुबह 6.48 बजे सूर्याेदय हुआ। आहिस्ता-आहिस्ता धूप में तेजी आई। 10 बजते ही सूरज ने तीखे तेवरों का एहसास कराया। यह भी पढ़ें- सूरज की तल्ख किरणों से तप रही धरती, गर्म हवाओं से निकला पसीना 11.30 बजे बाजार सुनसान होने लगे। दोपहर ढाई बजते ही पारा 42.6 डिग्री पर पहुंच गया। जो स...