हीटवेव को लेकर प्रशासन ने जारी किया अलर्ट
मेरठ, मई 12 -- मेरठ, मुख्य संवाददाता आगामी दिनों में तापमान के बढ़ने और हीटवेव (लू) के खतरे को देखते हुए प्रशासन ने अलर्ट जारी किया है। एडीएम (वित्त/राजस्व) एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के नोडल अधिकारी सूर्य कान्त त्रिपाठी ने हीटवेव को लेकर विशेष दिशा-निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने नागरिकों से अपील की है कि वे लू की आपदा से बचने के लिए सावधानी बरतें और प्रशासन द्वारा बताए गए उपायों का पालन करें।
प्रशासन के दिशा-निर्देश प्रशासन ने की ओर से जारी दिशा-निर्देश के तहत भीषण धूप से बचने के लिए कई सुझाव दिए गये हैं। बताया गया है कि कड़ी धूप में बाहर निकलते समय गमछा, टोपी, चश्मा और छाते का अनिवार्य रूप से प्रयोग करें। हल्के रंग के ढीले और सूती कपड़े पहनें। प्यास न लगने पर भी बार-बार पानी पिएं। ओआरएस,छाछ, लस्सी, नींबू पानी और आम के पने का अधिक ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.