बदायूं, मार्च 17 -- बदायूं, संवाददाता। मार्च महीना अप्रैल का एहसास करा रहा है। इसको लेकर शासन प्रशासन गंभीर है और हीटवेव एवं गर्मी को लेकर अलर्ट जारी किया गया है साथ ही सावधानी बरतने को एडवाइजरी जारी की है। संभावित लू-प्रकोप व सूखा को लेकर डीएम ने बैठक में अधिकारियों को विशेष निर्देश दिये हैं। डीएम ने अधिकारियों को सक्रिय होकर टीमवर्क के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक राजस्व गांव में एक-एक तालाब बनाया जाए तथा एक सप्ताह में सभी अधिकारी अपने विभागीय कार्य कराकर रिपोर्ट दें।सोमवार को कलक्ट्रेट सभागार में डीएम अवनीश कुमार राय की अध्यक्षता में संभावित लू एवं सूखा को लेकर आपदा विभाग की बैठक की गई। जिसमें डीएम ने जिला पंचायती राज विभाग व नगर निकायों के अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र में फॉगिंग और एंटी लारवा छिड़काव कराने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.