नोएडा, अप्रैल 21 -- ग्रेटर नोएडा, आशीष धामा। जिला प्रशासन ने हीटवेव को लेकर एडवाइजरी जारी की है, साथ ही लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई हैं। जिला आपदा विशेषज्ञ ओमकार चतुर्वेदी ने बताया कि हीटवेव से बचाव के लिए घर से बाहर निकलते वक्त छाता, टोपी, गमछा तथा पानी साथ में रखें। पूरी आस्तीन व हल्के रंगे सूती कपड़ें पहने। समय-समय पर गीले कपडे को चेहरे सिर और गर्दन पर रखें। ताजा एवं हल्का भोजन लें, फलों एवं सब्जियों जैसे-खीरा, ककडी, तरबूज आदि का प्रचुर मात्रा में सेवन करें। साथ ही लोगों से दोपहर 12 से तीन बजे के बीच अनावश्यक रूप से बाहर न निकलने की सलाह दी है। यह भी पढ़ें- हीट वेव से निपटने को मेडिकल कॉलेज में अलग वार्ड तैयार इसके अलावा चाय कॉफी का सेवन कम-से-कम करने तथा शराब न पीने को कहा है। यह भी पढ़ें- गर्मी में यह बचाव करें तो मिलेगी राहत य...