पीलीभीत, अप्रैल 28 -- पीलीभीत। गांधी सभागार में डीएम ज्ञानेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में हीट वेव और इससे राहत देने व अन्य तैयारियों के संदर्भ में बैठक का आयेाजन किया गया।। इसमें विभागों को दायित्व सौंपे गए। सिटी मजिस्ट्रेट ने सभी एसडीएम को कार्ययोजना बताई। डीएम ने कहा कि गौशालाओं में गौवंश के लिए चारा, पानी, छाया एवं समय-समय पर पानी का छिडकाव कराएं। तहसीलों के लिए कहा गया कि घड़ों में प्याऊ रखवाये ताकि जरूरतमन्द लोगों को लाभ हो सके। पशुओं एवं पक्षियों के पानी पीने के लिए समस्त तालाबों/पोखरों में पानी भरवाना सुनिश्चित करें। गर्मी से बचाव के लिए आवश्यक कदम उठाने को कहा गया। यह भी पढ़ें- फ्लैग: प्रचंड गर्मी लू से जनहानि रोकना प्रशासन की प्राथमिकता:डीएम मंदिरों समेत भीड़ वाली जगहों पर हैंडपंप पर्याप्त छाया और पेयजल के लिए कहा गया। डीएम ने नामित ...