हीटवेव के दौरान जनगणना स्थगित करने की मांग
प्रयागराज, मई 22 -- प्रयागराज। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (एकजुट) के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. हरि प्रकाश यादव की अध्यक्षता में गुरुवार को हुई बैठक में शिक्षकों और कर्मचारियों ने भीषण गर्मी में जनगणना कराने का विरोध किया। कहा कि एक तरफ सरकार प्रतिदिन लोगों को हीटवेव का अलर्ट भेज रही है और दूसरी ओर जनगणना शुरू करवा दिया है। कोविड में भी ड्यूटी लगाने के कारण बड़ी संख्या में शिक्षक और कर्मचारी संक्रमित होकर मौत के शिकार हो गए थे। प्रदेश संरक्षक ने कहा कि मौसम सामान्य होने पर जनगणना कराई जाए। बैठक में उपेंद्र वर्मा, सुरेंद्र प्रताप सिंह, संदीप शुक्ला, मिथिलेश मौर्य, लक्ष्मी नारायण सिंह, देवराज, डीपी यादव, लालमणि यादव आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- शिक्षिकाओं की ड्यूटी दूसरे ब्लॉक में लगाने पर विरोध यह भी पढ़ें- नजरी-नक्शा बनाने के कार्य में शिक्ष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.