नैनीताल, अप्रैल 24 -- भीमताल, संवाददाता। हीट वेव को देखते नैनीताल के सरकारी स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है। मुख्य शिक्षा अधिकारी के आदेश के बाद विद्यार्थियों के स्वास्थ्य की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है। आदेश के अनुसार मैदानी क्षेत्र विकासखंड हल्द्वानी, रामनगर और कोटाबाग के सभी विद्यालयों में 15 मई 2026 तक नई समय सारिणी लागू रहेगी। नई व्यवस्था के तहत विद्यालयों में प्रार्थना सभा सुबह 6.45 बजे होगी, जबकि शिक्षण कार्य सुबह 7 बजे से दोपहर 1 बजे तक किया जाएगा। मुख्य शिक्षा अधिकारी गोविंद राम जायसवाल ने आदेश लागू कर दिया गया है। संबंधित अधिकारियों और विद्यालयों को निर्देश दिए कि आदेश का पालन सुनिश्चित किया जाए। यह भी पढ़ें- भीषण गर्मी का कहर, इस राज्य में पहले ही स्कूलों में गर्मी की छुट्टियों का ऐलान; यूपी-बिहार क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.