हीटवेव के अलर्ट से घरों से एहतियात के साथ निकल रहे लोग
मिर्जापुर, अप्रैल 22 -- मिर्जापुर। मौसम विभाग ने 25 अप्रैल तक प्रदेश के कई जिलों में हीटवेव का अलर्ट जारी किया है। जिसके बाद लोग घरों से संभलकर निकल रहे हैं। बहुत जरूरी काम पड़ने पर ही बाहर निकल रहे हैं। चेहरे को गमछा और आंखों को चश्मा लगाकर बचाव कर रहे हैं। महिलाएं हाथ में ग्लब्स और दुपट्टे से चेहरा बांधकर ही घरों से निकल रहीं हैं। तेज धूप में बाइक चलाना काफी मुश्किल हो गया है। चालकों के हाथ-पांव झुलस जा रहे हैं। हालांकि, मंगलवार को अधिकतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 41 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। यह भी पढ़ें- आसमान से बरस रही आग, 41 डिग्री तक जा पहुंचा पारा कड़ी धूप के चलते लोगबाग पस्त नजर आए। मंडलीय अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. पंकज पांडेय ने बदन को ढंककर घर से पानी पीक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.