हीटवेव की चपेट में राजस्थान, दिन-रात बढ़ी तपिश, कई शहरों में 45 डिग्री के करीब तापमान
नई दिल्ली, मई 18 -- राजस्थान में भीषण गर्मी ने मई के मध्य में ही अपने तीखे तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। राज्य के कई हिस्सों में दिन के साथ-साथ रातें भी तपने लगी हैं, जिससे आमजन के साथ पशु-पक्षियों पर भी असर साफ नजर आ रहा है। मौसम विभाग ने 18 और 19 मई के लिए राज्य के 19 जिलों में हीटवेव का येलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में अधिकतम तापमान 42 से 45 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना जताई गई है।पश्चिमी राजस्थान में पारा 45 डिग्री के पार रविवार को पश्चिमी राजस्थान के बाड़मेर, जैसलमेर और बीकानेर में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया गया, जो इस सीजन के सबसे अधिक तापमान में शामिल है। बाड़मेर में अधिकतम तापमान 45.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो राज्य में सबसे ज्यादा रहा। इसके अलावा जैसलमेर में 44.9, बीकानेर में 45, चित्तौड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.