आगरा, अप्रैल 26 -- जनपद में चल रही हीटवेव व पारा 43 डिग्री पार होते ही जनजीवन प्रभावित हो गया है। सड़कों पर दोपहर के समय तपिश से सन्नाटा पसरा दिखाई देता है। गलियों में भी यही हालत रहता है। ऐसे में चिकित्सकों की सलाह है कि, दोपहर के समय जरूरी कार्य से घर के बाहर निकल रहे हैं तो तेज धूप व हीटवेव से बचाव करें। हीट वेव से बचने के लिए बदन को ढकें और समय समय पर पानी या फिर शीतल पेय पदार्थों का सेवर भी करें। रविवार को भी हीटवेव चलने के कारण दोपहर के समय काफी कम लोग सड़कों पर नजर आए। यह भी पढ़ें- 42 डिग्री तापमान, दिनभर लू के थपेड़ों से लोग परेशान भीषण गर्मी में लोग दोपहर के समय यात्रा करने से बच रहे हैं। रोडवेज बसों में भी भीषण गर्मी की वजह ये दोपहर के समय यात्री कम संख्या में नजर आए। कस्बाई क्षेत्रों में भी बस व ऑटो स्टैंड पर भी यात्रियों की सं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.