हीटवेव और मानसून को लेकर केंद्र सरकार अलर्ट, अमित शाह ने हाई लेवल मीटिंग में दिए कई निर्देश
नई दिल्ली, मई 10 -- देशभर में दिन पर दिन बढ़ती गर्मी और लू और मानसून से पहले बाढ़ के खतरे को लेकर केंद्र सरकार ऐक्शन मो़ड में नजर आ रही है। यही वजह कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज एक हाईलेवल मीटिंग बुलाई। इस दौरान अधिकारियों को जरूरी निर्देश भी दिए गए। सरकारी बयान के अनुसार, शाह ने कहा कि जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम में स्थित 30 हाई रिस्क वाली झीलों के लिए राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए) के सहयोग से पूर्व चेतावनी प्रणाली (Early warning System) विकसित करने की योजना में कम से कम 60 झीलों को शामिल किया जाना चाहिए। शाह ने यह भी कहा कि केंद्र और राज्य दोनों स्तरों पर बाढ़ पूर्वानुमान के लिए एक एकीकृत प्रणाली होनी चाहिए। गृह मंत्री ने कहा कि हर राज्य में बाढ़ संकट प्रबंधन दल (एफसीएम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.