हाजीपुर, अप्रैल 7 -- हाजीपुर। निज संवाददाता समाहरणालय स्थित पुष्करणी सभागार में जिला पदाधिकारी वर्षा सिंह की अध्यक्षता में जिला,अनुमण्डल एवं प्रखण्ड स्तरीय अधिकारियों के साथ आपदा से संबंधित एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस दौरान जिला पदाधिकारी ने हीटवेव (लू) एवं अगलगी की घटनाओं से निपटने की तैयारियों की समीक्षा की। साथ ही संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने विभागीय अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि जनसुरक्षा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। सभी विभाग समन्वित रूप से कार्य करते हुए यह सुनिश्चित करें कि हीटवेव या अगलगी की स्थिति में राहत कार्य त्वरित एवं प्रभावी ढंग से संचालित हों,जिससे आमजन पर न्यूनतम प्रतिकूल प्रभाव पड़े। बैठक में जिलाधिकारी ने लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग को सभी चापाकलों एवं नल-जल योजनाओं की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.