हापुड़, मई 8 -- बढ़ती गर्मी में स्टूडेंट्स के स्वास्थ्य को देखते हुए नर्सरी से कक्षा 12वीं तक के स्कूलों का समय परिवर्तन कर दिया गया है। स्कूल सुबह साढ़े 7 बजे से दोपहर साढ़े 12 बजे तक खुलेंगे। इस संबंध में डीएम ने स्कूलों को आदेश जारी किए हैं। गर्मी दिनोंदिन बढ़ती जा रही है। तापमान भी बढ़ रही है। ऐसे में बच्चों के स्वास्थ्य को देखते हुए जिलाधिकारी ने नर्सरी से कक्षा 12वीं तक के समस्त बोर्ड के विद्यालयों का समय में परिवर्तन किया है। सरकारी स्कूल, राजकीय माध्यमिक विद्यालय, सीबीएसई बोर्ड, आईसीएसई बोर्ड, संस्कृत विद्यालय में पढ़ने वाले विद्यार्थियों की कक्षाएं अब सुबह साढ़े 7 बजे से साढ़े 12 बजे तक चलेंगी। यह भी पढ़ें- 11 मई से दिल्ली के स्कूलों में गर्मियों की छुट्टियां, यूपी-बिहार और राजस्थान में कब से; देखें राज्यवार लिस्ट डीएम कविता मीना ने बताय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.