सासाराम, अप्रैल 24 -- सासाराम, हिन्दुस्तान संवाददाता। समाहरणालय स्थित अपने कार्यालय कक्ष में डीएम उदिता सिंह ने शुक्रवार को हीटवेब की स्थिति से निपटने के लिए समीक्षा बैठक की। बैठक में सभी पदाधिकारियों को हीटवेब से बचाव व राहत के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। विशेष रूप से नल जल योजना के कार्यों में तेजी लाने पर बल दिया गया, ताकि किसी भी वार्ड में पेयजल की समस्या उत्पन्न न हो। साथ ही, नगर क्षेत्रों में सार्वजनिक स्थानों पर पेयजल के लिए प्याऊ की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। यह भी पढ़ें- नल जल और चापाकल की तत्काल मरम्मत कराएं यह भी पढ़ें- इमामगंज में भीषण गर्मी से पेयजल की समस्या से का निदान के लिए बीडीओ ने जारी किया मोबाईल नम्बर

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...