उरई, जनवरी 6 -- उरई। लहारियापुरवा में संचालित शेल्टर होम में सौ संवारियों के ठहरने की व्यवस्था की। इसमें पुरुष 70 और 30 महिला बेड है। कर्मचारियों की मानें तो केवल रात को ही रुकने का इंतजाम है। खाने पीने की कोई सुविधा नहीं है। हालांकि अभी एसडीआरएफ की टीम रुकी हुई है। हर रोज 10 से 15लोगों का आना जाना रहता है। लोगों ने बताया, हीटर तो दूर की बात, अलाव ही ठीक से जल जाए। सफाई इंस्पेक्टर संदीप कुमार सिंह का कहना है कि सभी प्रमुख जगहों के अलावा बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन पर अलाव जलवाए जा रहे हैं। खासकर रात में पर्याप्त लकड़ी डाली जाती है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.