हींग बेचनेवाले वृद्ध की तबीयत बिगड़ी, मौत
चतरा, मई 23 -- गिद्धौर, प्रतिनिधि। प्रखंड मुख्यालय में शनिवार को उत्तर प्रदेश निवासी एक वृद्ध की मौत हो गई। मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के नगला मछलियां गांव निवासी 62 वर्षीय रणजीत सिंह के रूप में हुई है। बताया जाता है कि रणजीत सिंह पिछले करीब 30 वर्षों से गिद्धौर में रहकर हींग बेचने का कार्य करते थे। जानकारी के अनुसार शनिवार दोपहर वे क्षेत्र में हींग बेचकर अपने डेरा पर लौटे थे। इसी दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। आसपास के ग्रामीणों ने उन्हें इलाज के लिए एक निजी क्लीनिक में भर्ती कराया। वहां स्थिति गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल चतरा रेफर कर दिया। यह भी पढ़ें- नूरसराय में कद्दू के खेत से मिला अधेड़ का शव सदर अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.