सोनभद्र, फरवरी 25 -- अनपरा,संवाददाता। बिजली कर्मियों के आवासों पर स्मार्ट मीटर लगाने का पुरजोर विरोध होगा। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति ने इस मुद्दे पर लखनऊ में गुरुवार 26 फरवरी को प्रांतीय कार्यकारिणी की महत्वपूर्ण बैठक आहूत की है। इस बैठक में बिजली कर्मियों के आवासों पर जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने तथा आंदोलन में सक्रिय कर्मचारियों, जूनियर इंजीनियरों और अभियंताओं के विरुद्ध उत्पीड़नात्मक कार्यवाहियों पर विस्तृत चर्चा कर आंदोलन की रूपरेखा तय की जाएगी।संघर्ष समिति का आरोप है कि बिजली कर्मियों के आवासों पर स्मार्ट मीटर लगाने के पीछे लखनऊ सहित कुछ चुनिंदा शहरों की बिजली व्यवस्था को फ्रेंचाइजी मॉडल पर देने की योजना और पूर्वांचल एवं दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम के निजीकरण की प्रक्रिया को सुगम बनाना है। कहा कि इलेक्ट्रिसिटी रिफॉर्म एक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.