फतेहपुर, अगस्त 8 -- फतेहपुर। दोआबा से गुजरने वाले हाईवे में एक सैकड़ा से अधिक स्थानों पर गड्ढे हो जाने के साथ ही मार्ग भी दरकने लगा है। इसके बावजूद इस ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा था नतीजतन वाहन स्वामियों को आवागमन के दौरान परेशानियों के साथ ही हादसों का भी खतरा मंडरा रहा था। हाईवे के राहगीरों को होने वाली समस्याओं के चलते आपके अपने अखबार 'हिन्दुस्तान' ने पड़ताल कर खबर का प्रकाशन किया। जिसके बाद जिम्मेदारों ने जिले की पश्चिमी सीमा छिवली से लेकर पूर्वी सीमा मंझिलगांव तक टीमों को लगाकर गड्ढो को दुरुस्त करवाना शुरू कर दिया है। दोआबा से गुजरने वाले करीब 90 किमी के हाईवे का सफर बारिश के समय दुश्वारियों भरा हो रहा था कारण था हाईवे के मार्ग व पुल में होने वाले गड्ढे व दरकने वाली सड़क। यह भी पढ़ें- Fatehpur News: दरका हाईवें का सीना, आवागमन में वाहन स्...