हि असर : रेलवे स्टेशन यात्री हाल के दुरुस्त कराए गए टायल्स
फतेहपुर, जून 21 -- फतेहपुर। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत कराए जा रहे काम में अनियमितताओं के चलते रेलवे स्टेशन के यात्री हाल में लगाए गए टायल्स के टूट जाने पर दोबारा इसे लगाया गया था। लेकिन यह दोबारा भी टूट गए, जिस पर आपके अपने अखबार 'हिन्दुस्तान' ने काम में बरती जाने वाली अनियमितताओं की पोल खोलते हुए खबर का प्रकाशन किया। जिसके बाद एक बार फिर से यात्री हाल के टायल्स को दुरुस्त करवा दिया गया है। रेलवे स्टेशन का डेवलपमेंट कराए जाने के लिए भारी भरकम रकम खर्च किए जाने के बावजूद काम कराने वाली संस्था द्वारा अनियमितताएं बरती जा रही हैं। जिसके चलते पूर्व में टूटे टायल्स के दोबारा लगाए जाने के बाद भी कई स्थानों से टूट जाने के चलते काम की हकीकत सामने आई और गुणवत्ता पर सवाल खड़े कर दिए हैं। जीएसयू (गति शक्ति यूनिट) की देखरेख में कराए जाने वाले काम क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.